चूरू: सोशल मीडिया पर बिल्ली खरीदने के विज्ञापन के झांसे में आया युवक, साइबर ठगी का शिकार हुआ
Churu, Churu | Jun 8, 2026 चूरू शहर के अगुणा मोहल्ला निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। युवक ने बिल्ली खरीदने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन देखा था। कोतवाली थाना के सायबर इंचार्ज सुनील कुमार ने सोमवार सुबह 9 बजे करीब बताया कि युवक के व्हाट्सएप नंबर पर खान पेट शॉप, नई दिल्ली के नाम से मैसेज आया। ठगों ने खुद को पेट शॉप संचालक बताकर युवक को बिल्ली उपलब्ध करवाने का झांसा दिया।