बहेड़ी: बहेड़ी बंजरिया मार्ग पर पिपरिया रंजीत गांव के पास तेज़ रफ्तार बाइक की टक्कर से बुज़ुर्ग महिला की हुई मौत
बहेड़ी थाना क्षेत्र के बहेड़ी बंजरिया मार्ग पर ग्राम पिपरिया रंजीत के पास आज 6 अप्रैल दिन में करीब एक बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने रोड पार कर रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला लड़ैतो पत्नी जानकी प्रसाद को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई आनन फानन में महिला को सीएचसी बहेड़ी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।