भदेसर: मंडफिया के सांवलिया सेठ मंदिर में आस्था की बरसात, मासिक दान गणना में 40 करोड़ से अधिक चढ़ावा, सोना-चांदी से भरा भंडार
मंदिर प्रभारी ने मंगलवार शाम 7 बजे बताया कि मंडफिया स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में मासिक दानपात्र की गणना पूरी हो गई। सात चरणों में हुई गणना में इस माह 40 करोड़ 81 लाख रुपये से अधिक का चढ़ावा मिला। दानपात्र से 33 करोड़ से ज्यादा और भेंट कक्ष से करीब 7 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। भक्तों ने 1 किलो से अधिक सोना और 110 किलो से ज्यादा चांदी अर्पित की। मंदिर प्रशासन ने