गाज़ियाबाद: नन्दग्राम थाना पुलिस टीम ने युवक का अपहरण कर हत्या करने वाले 2 फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना नंदग्राम पुलिस टीम ने बीते 16 अगस्त को घर से मोरटी गांव काम से जाने के लिए निकले युवक का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले में फरार चल रहे अक्षय व मनोज नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले में बीते 24 अगस्त से लेकर 28 अगस्त के बीच 1 अभियुक्ता सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।