गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में देर रात धरने पर बैठी भीड़ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
गाजियाबाद के लिंकरोड थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक 14 साल की लड़की से रेप की घटना होने के बाद बवाल बढ़ता दिखाई दे रहा है। मामले में गुरुवार देर रात प्रदर्शनकारी सूर्यनगर पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठे गए। इस दौरान पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने तो पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर हालात पर काबू पाया गया है।