गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में नाबालिग लड़की से रेप के बाद हुए बवाल पर सख्त हुई पुलिस, आगजनी व तोड़फोड़ करने वालों पर दर्ज हुआ मुकदमा
गाजियाबाद में 14 साल की लड़की से रेप के बाद जो उपद्रव हुआ, वो अफवाह फैलाकर किया गया। ये दावा DCP निमिष पाटिल ने किया है। उन्होंने कहा- गुरुवार शाम 6 बजे कुछ अराजक तत्वों द्वारा ये अफवाह फैलाई गई कि पीड़िता से रेप नहीं, गैंगरेप हुआ है। उन्होंने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ और आगजनी की। इस मामले में उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।