सरीला: जलालपुर थाना क्षेत्र के भेड़ी गांव में सिपाही पर महिला को प्रपोज करने का आरोप, विरोध करने पर महिला के पति को पीटा
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के भेंडी गांव में जलालपुर थाना की डायल 112 में तैनात एक सिपाही पर एक महिला को प्रपोज करने और विरोध करने पर उसके पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीरियोडिक महिला ने आज जलालपुर थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।