नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे करीब राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले की मौजूदगी में बैठक आयोजितकी गई। इस बैठक में कलेक्टर ने संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ 2 फरवरी से किए जाने की समीक्षा की।