पिछोर: पिछोर विधानसभा के ग्राम रजावन में सात लोग माता टीला डैम में डूबे, प्रशासन मौके पर पहुंचा
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 4:30 बजे 15 महिला और पुरुष एवं बच्चे एक नाव में बैठकर सिद्ध बाबा की स्थान पर माताटीला डैम के अंदर स्थित टापू पर होली की फाग के लिए जा रहे थे सिद्ध बाबा के स्थान पर पहुंचने से लगभग 200 मीटर दूरी पर नाव के डूबने से तीन महिला दो लड़के दो लड़कियां कुल साथ व्यक्ति पानी में डूब गए हैं जबकि आठ महिला और पुरुष तैर कर बाहर आ गए हैं।