जगाधरी: लघु सचिवालय में सर्व कर्मचारी संघ ने 16 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करने की कही बात, किया प्रदर्शन
सर्व कर्मचारी संघ के गुलशन भारद्वाज ने जानकारी देते बतलाया कि सरकार की नीतियों को लेकर के 16 फरवरी को राष्ट्रवादी हड़ताल की जा रही है। लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने इसका समर्थन करने की बात कही और कहा कि इस दिन सभी सरकारी कार्यालय के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।