जगाधरी: स्वर्ण जयंती पार्क में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा
स्वर्ण जयंती पार्क में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कॉलोनी वासियों के साथ मिलकर किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने शिरकत करते हुए वहां पर कथा का आनंद लिया। इस मौके पर कॉलोनी के लोगों के साथ अन्य लोग भी उपस्थित रहे और नाच गा कर कथा का आनंद लिया।