जगाधरी: गांधीनगर निवासी व्यक्ति को नशा देकर ₹40000, मोबाइल व बाइक लूटने वाले दोनों आरोपियों को जिला कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा
मोहित ने गांधीनगर पुलिस को शिकायत में बताया था कि उसको कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर के दो लड़कों ने ₹40,000 नगद के साथ मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल लूट ली थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी की थी जिस पर जिला कोर्ट ने उन्हें दो-दो साल की सजा सुनाते हुए ₹10,000 का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न भरने पर 3 महीने अतिरिक्त सजा काटनी होगी।