जगाधरी: जिले में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद मां सरस्वती की मूर्ति की शोभायात्रा निकालते हुए यमुना में किया जल प्रवाह
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है इसको लेकर यमुनानगर में भी कई जगह पंडाल लगाकर के पूजा अर्चना की गई। वीरवार को पूजा अर्चना के बाद सभी ने ढोल नगाड़ों के साथ शहर में शोभा यात्रा निकालते हुए यमुना जी में उन्हें जल प्रवाह करने का काम किया। इस मौके पर सभी श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़ों के साथ नाच गाकर अपनी हाजिरी को लगाया।