सेहराई पुलिस को गुरुवार को शाम लगभग पांच बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति बंधिया मोहल्ले में एक रुपए के बदले 80 रुपए का लालच देकर सट्टा पर्ची काट रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से बंधिया मोहल्ला निवासी होतम यादव उम्र 35 वर्ष को सट्टा पर्ची काटने पर मामला दर्ज कर लिया है ।