मधेपुरा: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर किसान सभा और वाम दलों ने मधेपुरा एसबीआई के सामने किया प्रदर्शन
मधेपुरा में गुरुवार को देशव्यापी भारत बंद का आंशिक असर देखने को मिला। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर मजदूरों और कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस क्रम में मधेपुरा शहर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने ट्रेड यूनियनों, किसान संगठनों और वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।