मुजफ्फरनगर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बुढ़ाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2,845 शीशियां, 3 लाख रुपये नकद और एक ऑल्टो कार बरामद की है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पकड़ी गई खेप उत्तराखंड भेजी जानी थी।