मदनापुर (शाहजहांपुर)। एक ही युवती से बातचीत करने की जिद ने दो दोस्तों के बीच ऐसी रंजिश पैदा की कि एक ने दूसरे को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। मामला मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदपुर का है, जहाँ पुलिस ने रविवार को हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।