ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र में हो रही अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग स्थान से दो शराब तस्कर गिरफ्तार किए हैं। दोनों के कब्जे से अवैध रूप से बेची जा रहे हैं 104 शराब के पव्वे बरामद हुए हैं। आरोपी शिवप्रसाद को खन्ना नगर गली नंबर 3 जबकि आरोपी अनिकेत को कड़च्छ से गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार रात 9:30 बजे ज्वालापुर पुलिस ने ये जानकारी दी।