बरियारपुर: निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 548 गर्भवती महिलाओं का किया गया जांच
गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर सहित विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में निशु स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। वहीं इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुशील कुमार झा ने बताया कि आज निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 548 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। तथा उन्हें खान-पान की विशेष सलाह दी गई।