बलौदाबाज़ार: जिला पुलिस का बड़ा धरपकड़ अभियान, जिसमें फरार, स्थाई वारंटी, गिरफ्तार वारंटी सहित कुल 278 आरोपी किए गए गिरफ्तार
खबर आज 9 अप्रैल शाम 4 बजे जानकारी अनुसार बलौदाबाजार जिले में पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया। यह अभियान 11 मार्च 2026 से 8 अप्रैल 2026 तक संचालित किया गया। अभियान पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के मार्गदर्शन में चलाया गया।अभियान में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में व्यापक कार्रवाई की गई। करीब 300 पुलिस