असरगंज: विषहरी स्थान विक्रमपुर असरगंज में बिहुला विषहरी पूजा को लेकर निकाली गई बाला लखेन्द्र की बारात श्रद्धालुओं के उमड़ी भीड़
असरगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विषहरी मंदिरों में देर रात प्रतिमा स्थापना के साथ तीन दिवसीय विषहरी पूजा आरंभ हो गया। इसी क्रम में क्षेत्र के विक्रमपुर, असरगंज नई बिहुला स्थान,पुरानी बिहुला स्थान और मासूमगंज में विषहरी मां की प्रतिमा पूजा अर्चना कर स्थापित की गई। शनिवार की रात मंदिर परिसर में बाला बिहुला के विवाह आयोजित की गई।