असरगंज: लगमा गांव में वज्रपात से हुई मौत के आश्रितों को सीओ ने अनुग्रह अनुदान की राशि 4 लाख रुपये का दिया चेक
थाना क्षेत्र के चौरगांव पंचायत अंतर्गत लगमा गांव के सुरेंद्र पासवान की पत्नी नूतन देवी की बज्रपात से मौत हो गई थी ।इस मामले में मृतिका के आश्रित सुरेंद्र पासवान को चार लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान की राशि का चेक अंचल अधिकारी उमेश शर्मा एवं थाना अध्यक्ष शिव अमित प्रकाश कौशिक के द्वारा शनिवार को अंचल कार्यालय में दिया गया।