कांके: जेएमएम विधायक सीता सोरेन के बीजेपी बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत
Kanke, Ranchi | Mar 19, 2024 जेएमएम विधायक और जेएमएम सुप्रीमों शिबू सोरेन की बहू के बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सीता सोरेन का बीजेपी में हम स्वागत करते हैं। वहीं उन्होंने सीता सोरेन के लोकसभा चुनाव लड़ने पर कहा कि यह केंद्रीय चुनाव समिति तय करती है। इस दौरान उन्होंने जेएमएम और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।