गोहद: गोहद,मालनपुर, मौ में विभिन्न जगहों पर साइबर अपराधों से बचाव के बताए प्रभावी उपाय, लोगों को किया जागरूक।
Gohad, Bhind | Jul 3, 2026 गोहद,मालनपुर, मौ में विभिन्न जगहों पर शुक्रवार 6 बजे साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें ऑनलाइन ठगी, फ्रॉड और सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना था।