फुलवारी: फुलवारी शरीफ के पेठिया सदर बाजार से पोस्ट ऑफिस कर्मी की साइकिल और सरकारी कागजात चोरी
Phulwari, Patna | Oct 19, 2024 फुलवारी शरीफ के पेठिया सदर बाजार से साइकिल चोरी की वारदात सामने आई है। शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें साफ तौर पर चोर साइकिल चुराते नजर आ रहा है। चोरी की वारदात शुक्रवार शाम करीब 6:45 पर हुई है। पोस्ट ऑफिस कर्मी के साइकिल में सरकारी कागजात भी रखे हुए थे। जिसे भी साइकिल के साथ चोर ले भागा।