फुलवारी: IAS संजीव हंस को फुलवारी के बेऊर जेल में 11 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Phulwari, Patna | Oct 19, 2024 मनी लॉन्ड्रिंग मामले में IAS संजीव हंस को ED ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद संजीव हंस को शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे फुलवारी के बेऊर जेल लाया गया। कोर्ट ने IAS संजीव हंस को 11 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। 29 अक्टूबर तक संजीव हंस अब बेऊर जेल में ही बंद रहेंगे।