उधवा: उधवा प्रखंड मुख्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में लोगों ने आवेदन जमा किए
साहिबगंज एसडीओ सह प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन के निर्देशानुसार उधवा प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे आम जनता को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने बड़ी संख्या लोग पहुंचे।