बीना: मंडी बामोरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से यात्री घायल, रेलवे एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | May 31, 2025 24 वर्षीय यात्री सलमान पिता निजाम निवासी लखनऊ जो कुशीनगर एक्सप्रेस से मुंबई से लखनऊ की यात्रा जनरल बोगी के गेट पर खड़ा होकर कर रहा था। तभी शनिवार शाम पैर फिसलने से मंडी बामोरा रेलवे स्टेशन के पास गिर गया। यात्री को बिना रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया जहां से रेलवे एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर घायल यात्री का उपचार जारी है।