बीना: मडिया वार्ड में एसडीएम ने नगर पालिका अध्यक्ष के साथ किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
Bina, Sagar | May 31, 2025 नगरपालिका के वार्डो से सफाई व्यवस्था की लगातार शिकायते नगरपालिका अध्यक्ष लता सकबार को मिल रही थी और कचरा प्रबंधन कर रही निजी कम्पनी के लिये कई बार व्यवस्था सुधार के लिये हिदायत भी दी गई। लेकिन कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा डोर टू डोर कचरा प्रबंधन सही तरीके से नही किया जा रहा था। जिसको देखते हुए शनिवार सुबह नपा अध्यक्ष एवं एसडीएम ने निरीक्षण किया।