बीना: रीवा-चर्लपल्ली रीवा स्पेशल ट्रेन 5-5 ट्रिप के लिए रहेगी निरस्त, बीना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को होगी असुविधा
Bina, Sagar | May 31, 2025 रेल प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास कार्य हेतु दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में बेलमपल्ली रेलवे स्टेशन पर यार्ड में थर्ड लाइन कनेक्टिविटी कार्य के चलते रीवा चर्लपल्ली रीवा 2 सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5-5 ट्रिप निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। जिससे बीना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को असुविधा होगी।