हुज़ूर: पांढुर्णा के मोहि घाट पर डिवाइडर से टकराकर पलटी भोपाल से हैदराबाद जा रही एक यात्री बस, 5 लोगों की हुई मौत व 40 घायल
Huzur, Bhopal | Aug 23, 2024 भोपाल से हैदराबाद जा रही यात्री बस पांढुर्णा के मोहि घाट पर पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आपको बता दे कि तिगांव के मोहि घाट पर बस पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद एक छोटी पुलिया को तोड़कर 20 से 25 फीट गहरी खारी में गिर गई। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। घायलों के मुताबिक सभी लोग नींद में थे।