केशकाल: केशकाल घाटी में 48 घण्टों से रुक- रुक कर लग रहा है जाम , हजारों ट्रकों के थमे पहिए
केशकाल घाटी में जाम लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।घाटी की खराब सड़कों के कारण लगातार ट्रकें खराब हो रही हैं।जिसके कारण घाट में घण्टों घण्टों तक जाम की स्थिति बन रही है।बीते शनिवार व रविवार को ट्रक खराब होने के कारण 24 घण्टे से अधिक समय तक रुक रुक कर जाम लगा था।आज सोमवार को फिर से जाम लग गया है। 48 घण्टों हो गए घाटी में रुक रुक कर जाम लग रहा है।