बनमनखी: बिजली की समस्याओं के समाधान के लिए सहायक विद्युत अभियंता को सौंपा गया आवेदन
बनमनखी चांदपुर भंगहा पंचायत में जर्जर विद्युत तार, कम वोल्टेज और ट्रांसफार्मर की कमी जैसी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर समाजसेवी बसंत यादव ने सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बनमनखी को लिखित आवेदन सौंपा। सौंपे गए आवेदन में बताया गया है कि पंचायत के वार्ड संख्या 05, 08, 09, 11, 12 तथा महाराजी टोला (वार्ड 03) में 440 वोल्ट के बिजली तार