पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के भट्ठा बाजार टी0ओ0पी0 से चोरी की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और एक विधि विरुद्ध बालक सहित अभियुक्त गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | Apr 12, 2026
पूर्णिया के भट्ठा बाजार टी0ओ0पी0 (सहायक खजांची थाना) के द्वारा बीते दिन वाहन जांच के क्रम में चोरी की एक मोटरसाईकिल सहित दो मोबाईल को जप्त करते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को किया गया निरुद्ध एवं एक अभियुक्त मो० अरमान, उम्र 20 वर्ष, पिता स्व० नवी हुसैन, सा0 रैपुर मटिया टोला परछाई, थाना रानीपतरा, जिला पूर्णिया निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.