मुशहरी: मुजफ्फरपुर के डीएम कहा प्राइवेट नर्सिंग होम में टीम द्वारा जांच के दरमियान अनियमितता के कारण 25 हॉस्पिटल को सील किया गया
मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया की प्रसाद हॉस्पिटल में अग्निकांड होने के बाद जो टीम गठित की गई थी वह लगातार नर्सिंग होम का जांच कर रहे हैं अब तक कुल 25 नर्सिंग होम को अनियमितता के कारण सील किया गया जांच अभी चल ही रही है। जिन हॉस्पिटलों को सील किया गया वह अपना पक्ष रखने के बाद जो खामियां पाई जाएगी उस आधार पर आगे की ओर कार्रवाई होगी।