नरकटिया: नरकटिया:नरकटिया बाजार में रामबाबू साह के घर में लगी आग, तीन सगी बहनें झुलसी हुईं
नरकटिया बाजार पर गुरुवार 12 बजे आग लगने से 3 सगी बहनों की जलने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दरपा थाना व 112 की टीम तीनो शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पीटल ले गई। दरपा थानाध्यक्ष श्री माझी ने बताया कि मृत बच्ची रामबाबू साह की पुत्री 6 वर्षीय पायल,5 वर्षीय मुस्कान व 2 वर्षीय संतोषी थी। घर मे आग लगने का कारण गैस सिलिंडर बताया जाता है।