गुना नगर: ग्वालियर जोन आईजी ने पुलिस लाइन, एसपी ऑफिस व कोतवाली थाने का निरीक्षण किया, व्यवस्थाएं देखकर दिए निर्देश
गुना में ग्वालियर जोन आईजी अरविंद सक्सेना ने 12 नवंबर दोपहर और देर शाम को कोतवाली थाने का निरीक्षण किया। आईजी अरविंद सक्सेना ने कहा, पुलिस लाइन एसपी ऑफिस का निरीक्षण कर वाहनो का रखरखाव हथियार एवं पुलिस कर्मियों की समस्याओ को लेकर जानकारी ली। एसपी ऑफिस में आदेश, शिकायतों का निराकरण की जानकारी ली। कोतवाली थाने का निरीक्षण किया जो बिंदु सामने आए निर्देश दिए है।