उचकागांव: नरकटिया में टूट-टूट कर गिर रहे जर्जर तार, ग्रामीण परेशान
उचकागांव प्रखंड के दहीभाता पंचायत अंतर्गत नरकटिया गांव में गंडक नहर के बांध पर रहने वाले लोगों के सर पर मौत का साया मंडरा रहा है। यहां बांध पर लगे ट्रांसफार्मर से गांव की तरफ जाने वाली जर्जर तार आए दिन आपस में टकरा कर स्पार्क होने के बाद गल-गल कर गिर रही है। जिससे आए दिन एक बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। वैसे तार गिरने के बाद बिजली विभाग के