सांदीपनि विद्यालय परसवाड़ा में 23 व 24 जनवरी को दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। प्रथम दिवस खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन एवं रिबन काटकर किया गया। खेल महोत्सव में प्राथमिक वर्ग से लेकर कक्षा 6 से 12 तक में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें नर्मदा सदन प्रथम व चंबल सदन द्वितीय रहा।