देवरिया में निर्माण श्रमिकों के पंजीयन का विशेष अभियान जारी, एक माह में 498 श्रमिक जुड़े
#देवरिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर पात्र निर्माण श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) की योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है।
भलुअनी विकासखंड के ग्राम सभा शिवपुर हरखौली में अभियान के दूसरे दिन 40 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया गया। कैंप में श्रमिकों को पंजीयन प्रक्रिया और बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक न होने के कारण कुछ श्रमिकों का पंजीयन पूरा नहीं हो सका। उनकी सुविधा के लिए सोमवार को भी इसी स्थान पर कैंप लगाया जाएगा।
श्रम विभाग के अनुसार, जनपद में इस माह अब तक 498 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है। पात्र श्रमिक नजदीकी CSC या ग्राम पंचायत सहायक के माध्यम से BOCW पंजीयन करा सकते हैं।
श्रम विभाग की अपील— पात्र श्रमिक अपना पंजीयन अवश्य कराएं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
#Deoria #देवरिया #ConstructionWorkers #BOCW #श्रमिकपंजीयन #श्रमविभाग #सरकारीयोजना #DeoriaPost
Salempur, Deoria | Aug 22, 2026