मदनपुर: रतनपुरा गांव में पूर्व विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट, पंचायत समिति सदस्य समेत तीन लोग घायल
मदनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पंचायत समिति सदस्य समेत तीन लोग घायल हो गए. घटना गुरुवार की दोपहर एक बजे की है. घायलों में एरकी कला पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बबन रजक की पत्नी मंजू देवी, रामजन्म रजक के पुत्र पिंटू कुमार और विनय रजक के पुत्र धर्मपाल कुमार शामिल है. सभी रतनपुरा गांव के रहने वाले हैं