आगरा: आगरा में पुलिस ने जिस्मफरोशी के काले कारोबार पर छापा मारा, कई युवक हिरासत में, एनजीओ की शिकायत पर हुई कार्रवाई
Agra, Agra | Nov 11, 2024 आगरा के थाना ताजगंज इलाके के मुकुंद विहार में जिस्मफरोशी के काले कारोबार पर पुलिस ने छापेमारी की। एनजीओ की शिकायत पर हुई कार्रवाई में आधा दर्जन से ज्यादा युवक हिरासत में। एसीपी अरीब अहमद और एसीपी सुकन्या शर्मा के नेतृत्व में हुई छापेमारी। कई घरों में पुलिस ने की छापेमारी, जिसमें एक घर के बाहर "यह घर फैमिली का है" लिखा था।