आगरा: आगरा में बाइक सवारों ने भाजपा नेता की भाभी के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
Agra, Agra | Nov 12, 2024 आगरा के थाना सदर क्षेत्र के मंगल बाजार में चेन स्नेचिंग की वारदात हुई है। बाइक पर आए दो बेखौफ बदमाशों ने बाजार में खरीददारी करने आई महिला के गले से चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला भाजपा महानगर एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष जीतेश स्वरूप की भाभी हैं। यह घटना मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे हुई और पूरी वारदात सीसीटीवी टीवी कैमरे में कैद हो गई है।