हुसैनाबाद: घर में घुसकर मारपीट और चेन छीनने का आरोप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कुशा नारायणपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। इस संबंध में मनवरती देवी ने थाना में आवेदन देकर 29 मार्च 2026 की घटना का जिक्र करते हुए कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, आरोपित उनके घर में जबरन घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उनके परिवार के साथ मारपीट की। इस दौरान मनवरती देवी, उनके पति