गोरखपुर: एक झटके में उजड़ गए दो घर, पीएसी ट्रक की चपेट में आए दो किशोर, मौके पर हुई मौत
गोरखपुर में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। घटना नौसड़ चौराहे से पहले चौकी के आगे टीवीएस एजेंसी के सामने की है, जहां बाइक सवार दो किशोरों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोरखपुर की ओर रॉन्ग साइड से आ रहा पीएसी का ट्रक अचानक बाइक सवार किशोरों की चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों