सिंगरौली: मप्र DGP के निर्देश पर जिले के थानों में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम, रीवा आईजी विन्ध्यनगर में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
विंध्यनगर थाने के मैत्री सभागार में पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस जनसंवाद में आमंत्रित गणमान्य नागरिकों से उनके निवास क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण, पुलिस से अपेक्षा व सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई व सुझाव प्राप्त किये गये तथा पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में उन्हें अवगत कराया गया।