रेखीय थाना क्षेत्र के बांका गांव में पुलिस ने कुआं से 25 वर्षीय रिंकी देवी नामक महिला का शव बरामद किया है। जिसकी जानकारी उनके मायके वाले को होने पर मौके पर पहुंचकर दामाद सहित ससुराल वाले पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शव शाम तकरीबन 7:00 बजे बरामद किया गया है।