मेहनगर: गंभीरपुर थाना की पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई के बाद भेजा जेल
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में गंभीरपुर थाना की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी व मय हमराह फोर्स ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी रोहित पुत्र प्रमोद गांव रेवसा थाना देवगांव को मुजफ्फरपुर मोड़ से मंगलवार को गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।