नूरसराय: झामा बारा गांव के किशोर छात्रावास से लापता, परिजन परेशान
नूरसराय थाना क्षेत्र के झामा बारा गांव के अजब लाल रविदास के पुत्र प्रेम कुमार हरनौत के सिरचंदपुर गांव के एक निजी स्कूल के छात्रावास से 2 दिसंबर को हुआ लापता। परिजन का रो-रोकर हो रहा बुरा हाल। इस मामले की जानकारी शनिवार की सुबह 10:00 बजे सूत्रों के अनुसार मिली। उन्होंने कहा कि अजब लाल रविदास दिल्ली में मजदूरी करता है।