मऊरानीपुर: मेढ़की गांव में भागवत कथा के दौरान रावण के सामने बार बाला ने लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल
मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम मेढ़की में भागवत कथा के दौरान मंच पर बार बाला के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में रावण की वेशभूषा में बैठा व्यक्ति डांस देखता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने धार्मिक कार्यक्रम में फूहड़ता पर नाराजगी जताई है।